फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अंसल कंपनी के खिलाफ दो और मामले दर्ज, 226 हुई एफआईआर की संख्या, फ्लैट के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप

Mon, 30 Jun 2025 01:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में अंसल कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी के दो और केस दर्ज किए गए हैं। कंपनी ने फ्लैट के नाम पर दो लोगों से 9.46 लाख रुपये ठगे। अब तक अंसल कंपनी के खिलाफ कुल 226 मामले दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
एफआईआर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में अंसल कंपनी के खिलाफ ठगी के मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दो और एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसमें फ्लैट के नाम पर 9.46 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


पीड़ितों में तेलीबाग निवासी आरती पाल और गोमतीनगर वरदान खंड निवासी अखिल अग्रवाल शामिल हैं। आरती पाल ने बताया कि 28 नवंबर 2013 को अंसल की सुशांत गोल्फ सिटी साइट में उन्होंने पांच लाख रुपये देकर एक फ्लैट बुक कराया था। इसके कुछ दिन बाद कंपनी की ओर से एक नोटिस मिला। इसमें बुकिंग राशि को बढ़ाकर सात लाख रुपये बताया गया। फ्लैट की लोकेशन भी बदल दी गई। आरती ने 6.23 लाख रुपये तक जमा कर दिए, लेकिन आज तक उन्हें फ्लैट नहीं मिला।

ये भी पढ़े- Lucknow News: कारोबारी ने पत्नी और बेटी के साथ की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात; पढ़कर कांप गए घरवाले
विज्ञापन


दूसरी ओर अखिल अग्रवाल ने 2012 में अंसल के अधिकारियों से 3.46 लाख रुपये में फ्लैट बुक कराया था। लेकिन, उन्हें भी अभी कभी कब्जा नहीं मिला है। दोनों मामले की जांच सुशांत गोल्फ सिटी थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह की देखरेख में की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों शिकायतों की गहन तफ्तीश जारी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP Politics: बिहार के रास्ते यूपी के आकाश पर छाने की तैयारी में आनंद, रणनीति के तहत सौंपी गई कमान

अब तक 226 मामले:

इन दो एफआईआर के साथ अंसल कंपनी के खिलाफ लखनऊ के अलग-अलग थानों में दर्ज मुकदमों की संख्या 226 हो चुकी है। इनमें से अधिकांश शिकायतें फ्लैट बुकिंग, कब्जा न देने की हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें