फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्र की गैर इरादतन हत्या मामले में दो और गिरफ्तार

Thu, 17 Apr 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
छात्र की गैर इरादतन हत्या मामले में दो और गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। होली के दिन 14 मार्च को सैरपुर के टंटापुरवा गांव में मारपीट के दौरान स्नातक छात्र अनिकेत (20) की मौत के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पांच लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


बता दें कि 14 मार्च की शाम लगभग साढ़े पांच बजे टंटापुरवा गांव में होली के रंग को लेकर दिलीप और रामअवध के बीच मामूली विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर मारपीट और हंगामा हुआ था। रामअवध पक्ष का आरोप था कि राम सेवक, दिलीप यादव,सियाराम, नीरज, आनंद लाठी-डंडों से अनिकेत को पीट रहे थे। मारपीट में अनिकेत, अमन, आदर्श, शिवम और पवन घायल हो गए थे।
दूसरे पक्ष दिलीप यादव का आरोप है कि राम अवध, राम बख्श, राम सागर, अनिकेत यादव, अमित यादव और अमन यादव मिलकर राम सेवक और सियाराम को पीट रहे थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। मारपीट में घायल अनिकेत की ट्राॅमा सेंटर में 16 मार्च की सुबह मौत हो गई थी।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने 19 मार्च को टंटापुरवा गांव निवासी नीरज यादव, दिलीप यादव, आदित्य यादव, सियाराम और राम सेवक को गिरफ्तार किया था। अब बुधवार को सैरपुर पुलिस ने दो और आरोपियों टंटापुरवा निवासी आनंद यादव और रोहित यादव को फर्रुखाबादा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें