फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फर्जीवाड़े के दो और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 31 May 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। अमेठी में करोड़ों रुपये की पैतृक भूमि हड़पने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति पर अवैध दावा किया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मोहनलालगंज के अनुसार, 11 दिसंबर 2025 को ख्यालीगंज निवासी समीर मिर्जा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। आरोप है कि उनकी पैतृक भूमि हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज बनाए गए। मुख्य आरोपी मोहम्मद फरीद मिर्जा ने खुद को वादी के दिवंगत चाचा खुसरू मिर्जा का वारिस बताया। उसने फर्जी जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र और जीवित मां का भी फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाया। जांच में इन दस्तावेज के फर्जी होने की पुष्टि हुई। पहले मोहम्मद फरीद मिर्जा, मोहम्मद अशफाक मिर्जा और कलीम खां गिरफ्तार किए गए थे। पुलिस ने शनिवार को फुरकान अहमद अब्बासी और अभिषेक यादव को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें