फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रिसॉर्ट में फायरिंग के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मोहनलालगंज में सिसेंडी-मदारपुर मार्ग स्थित स्पैरो रिसॉर्ट में जन्मदिन की पार्टी के दौरान फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही शर्मा टी स्टॉल के मालिक के बेटे गौरव शर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान वजीरगंज मशकगंज निवासी छात्र अभिषेक सिंह और सुशांत गोल्फ सिटी निवासी प्रभाकर सिंह के रूप में हुई है। अब तक पुलिस फायरिंग में इस्तेमाल की गई पिस्तौल बरामद नहीं कर सकी है। इंस्पेक्टर का कहना है कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें