फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बोरी गेहूं के लिए युवकों को घर से खींच निर्वस्त्र कर पीटा, फिर रस्सी से बांध पूरे गांव में घुमाया

Mon, 06 Aug 2018 04:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबेडकरनगर की टांडा कोतवाली क्षेत्र के मोहरिया गांव में रविवार शाम एक बोरी गेहूं के लिए दबंगों ने दो युवकों को जमकर पीटा। आरोप है कि दबंग पहले उन्हें घर से घसीटते हुए बाहर लाये और लोगों के सामने दोनों को निर्वस्त्र कर पीटा।

विज्ञापन


इसके बाद रस्सी से बांध कर पूरे गांव में लगभग दो घंटे तक घुमाया। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों युवकों को कोतवाली ले गई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम मौहरिया के एक ग्रामीण के घर से एक बोरी गेहूं चोरी हो गया था। जिसके आरोप में गांव के ही राकेश चौहान व हरिलाल चौहान को ग्रामीण व उसके सहयोगियों ने उनके घर से घसीट कर बाहर निकाला और एक बोरी गेहूं की चोरी का आरोप लगाते हुए दोनों युवकों की पिटाई शुरू कर दी।

दोनों के परिवारीजन गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन दबंग नहीं माने और रस्सी से बांधकर उन्हें पीटते हुए गांव में घुमाते रहे। कोतवाल टांडा रामलखन पटेल का कहना है कि चोरी के मामले में पिटाई कर बंधक बनाने की बात सामने आई है। ऐसा करने वालों की पहचान कर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें