मौके पर तोड़ी गई दीवार व बाइक और पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
दुबग्गा। बेगरिया गांव में बृहस्पतिवार रात प्लॉट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने पहुंचे दो लोगों को दबंगों ने पीटा। आरोपियों पर 25 राउंड फायरिंग करने का भी आरोप है। पुलिस ने 31 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया है।
बेगरिया गांव में संतलाल के प्लॉट पर उमेश रावत कब्जा करना चाहता है। इसी प्लॉट पर बृहस्पतिवार रात छंदुइय्या निवासी सैफ खान साथी अकरम के साथ कैमरे लगाने गए थे। सैफ का आरोप है कि वहां बेगरिया निवासी शादाब, जिला बदर रह चुके उमेश रावत, अक्षय रावत, लल्लू रावत, गंगा राम, अयान और उनके 25 साथी रॉड लेकर पहुंचे। आरोपियों ने उन्हें व अकरम को पीटा। भागने पर आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, लेकिन गोलियां किसी को नहीं लगीं।
इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि घटना में शामिल हरदोई रोड निवासी मयंक यादव और बेगरिया के नवीन को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास अवैध पिस्टल बरामद हुई है। अन्य की तलाश जारी है।
मौके पर तोड़ी गई दीवार व बाइक और पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
मौके पर तोड़ी गई दीवार व बाइक और पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।