फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ जंक्शन पर दो शराब तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मंगलवार को लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शराब तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें एक ट्रेन का कोच अटेंडेंट गुड्डू कुमार है। दोनोें के पास से 100 टेट्रा पैक शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 13 हजार रुपये है। आरपीएफ के अनुसार सोमवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर गाड़ी संख्या 15204 के एस-1 कोच में गश्त के दौरान दो युवक संदिग्ध हालत में मिले। तलाशी में उनके पिट्ठू बैग से 100 टेट्रा पैक शराब मिली, जिसके वैध कागज नहीं थे। आरोपियों की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी गुड्डू कुमार और बरौनी निवासी राजा कुमार के रूप में हुई। आरोपियों ने बताया कि वे लखनऊ से सस्ती शराब खरीदकर बिहार में अधिक दाम पर बेचते थे। आरपीएफ ने दोनों को जीआरपी चारबाग को सौंप दिया। कार्रवाई सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार, गोविंद प्रताप सिंह, मर्याद सिंह, हेड कांस्टेबल सरोज कुमार पाठक, हेमंत कुमार भारती और कांस्टेबल पंकज कुमार शुक्ला की टीम ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें