फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रूस में एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर युवक से दो लाख ऐंठे

Mon, 19 May 2025 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रूस में एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर युवक से दो लाख ऐंठे
विज्ञापन
लखनऊ। कौशांबी के सिराथू निवासी सुभाष रंजन ने राजाजीपुरम के संदीप मिश्रा पर धोखाधड़ी की एफआईआर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज कराई है। आरोपी ने रूस के विश्वविद्यालय में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये ऐंठे थे।
विज्ञापन


सुभाष के मुताबिक संदीप ने भरोसा दिलाया था कि वह उनके भाई का दाखिला रूस के विश्वविद्यालय में करा देगा। आरोप है कि जब दाखिले की स्थिति जाननी चाही तो आरोपी टालमटोल करने लगा। दबाव बनाने पर रकम लौटाने से मना कर दिया। संदीप ने अन्य लोगों को भी ऐसे ही ठगा है। ठग व इसके गिरोह के गुर्गों ने कुछ छात्रों को रूस, कजाकिस्तान व उज्बेकिस्तान भेजा। वहां इन्हें आरोपी प्रताड़ित भी करते हैं। संदीप पर हवाला का भी आरोप है। इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र के मुताबिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें