फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो लाख की आबादी आठ घंटे बिजली-पानी को तरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
माल। अमौसी जोन के तहत माल कस्बा समेत 150 गांवों की दो लाख की आबादी बृहस्पतिवार को आठ घंटे तक बिजली-पानी के लिए तरस गई। इससे कस्बे के बाजार पर असर पड़ा। व्यापारियों ने उपकेंद्र पर पहुंचकर नाराजगी जताई। जब कर्मचारियों को फॉल्ट सही करते देखा तो लौट गए।
विज्ञापन

माल उपकेंद्र के कर्मियों ने बताया कि सुबह आठ बजे हुए फॉल्ट से संकट उत्पन्न हुआ। शाम चार बजे आपूर्ति चालू हो सकी। तब तक माल, नबीपनाह, थरी, नरायनपुर, मंझी, पाराभदराही, रुदान खेड़ा, तिवारी खेड़ा गांवों की सप्लाई ठप रही। माल की साप्ताहिक बाजार का दिन होने से दुकानदारों को भी असुविधा हुई। एसडीओ डीके प्रजापति ने बताया कि उपकेंद्र पर पिन इंसुलेटर में खराबी आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें