फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होर्डिंग लगा रहे दो युवकों की हाईटेंशन लाइन से चिपककर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोमतीनगर में शनिवार शाम बधाई संदेश का होर्डिंग लगा रहे दो युवकों की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासियों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर धीरज सिंह ने बताया कि नवाबपुरवा निवासी 32 वर्षीय राकेश कश्यप और 26 साल का रिंकू यादव उर्फ विजित यादव शाम करीब सात बजे रेलवे स्टेशन के पास बधाई संदेश का होर्डिंग लगा रहे थे। इसी दौरान दोनों हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट से दोनों बुरी तरह झुलसकर दूर जा गिरे। मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों स्थानीय नेता शुभम त्रिपाठी के नाम से बधाई संदेश की होर्डिंग लगा रहे थे तभी हादसा हो गया। उधर, त्यौहारी माहौल में युवकों की मौत खबर से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें