सरोजनीनगर। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों के प्रतिबंध के बाद बंथरा बाजार, जुनाबगंज तिराहा और कटी बगिया मोड़ पर जाम की समस्या दोबारा गंभीर हो गई है। एक्सप्रेसवे से हटने के बाद भारी वाहनों का दबाव राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ गया है। हाईवे पर भारी वाहनों की संख्या बढ़ने से सुबह और शाम को यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
मंगलवार सुबह नौ बजे कटी बगिया और बंथरा बाजार के पास वाहनों के पहिये थम गए। स्थानीय मार्गों से आने वाली गाड़ियों के मुख्य हाईवे पर जुड़ने से स्थिति और बिगड़ गई, जिससे दोनों तरफ करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यह जाम कटी बगिया से शिवपुरा और जुनाबगंज से सई नदी तक फैल गया, जिसमें एक एंबुलेंस भी फंस गई। लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर दो बजे यातायात सामान्य हो सका। इस रोज-रोज के जाम के कारण स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और आम राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जाम में फंसीं गाड़ियां।
जाम में फंसीं गाड़ियां।