फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लापरवाही के करंट से दो मासूम झुलसे, एक गंभीर

Tue, 20 Oct 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ट्रॉमा में भर्ती करंट लगने से झुलसा रहमत अली।  
विज्ञापन
लखनऊ। बिजली की भूमिगत लाइन बिछाने में मानकों की अनदेखी दो मासूमों पर भारी पड़ गई। इंदिरानगर स्थित 132 केवी उपकेंद्र से एचएएल के 33 केवी उपकेंद्र तक आने वाली 33 हजार वोल्ट की लाइन निर्धारित गहराई में बिछाने के बजाय मिट्टी में दबा दी गई। सोमवार सुबह करीब 11 बजे नेवादा गांव के पास केबल में धमाके से दो बच्चे झुलस गए। इनमें आठ वर्षीय रहमत अली की हालत गंभीर है और उसका ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। वहीं, 11 वर्षीय मोहम्मद समद को मामूली चोटें आईं और उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। हादसे की जांच में लाइन बिछाने वाले ठेकेदार के साथ ही काम की निगरानी करने वाले जेई और एसडीओ की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन


केबल में मिलीं तीन कीलें

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, नेवादा गांव निवासी रहमत अली और मोहम्मद समद भूमिगत 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से झुलस गए। घटना की सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर जांच की। अधीक्षण अभियंता तकनीकी राम यश यादव के मुताबिक, जिस स्थान पर केबल में धमाका हुआ, वहां तीन कीलें ठोंकी मिलीं। उनका मानना है कि बच्चों ने खेलते समय जमीन के ऊपर दिखाई दे रही केबल में कील ठोंकी होगी, जिससे हादसा हुआ।

मानकों की अनदेखी पर जांच शुरू
विभागीय जांच में सामने आया कि नेवादा गांव के पास स्थित 132 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र से एचएएल उपकेंद्र तक आने वाली 33 केवी लाइन को साढ़े तीन फीट गहरे गड्ढे में बिछाया जाना था, लेकिन इसे निर्धारित गहराई में बिछाने के बजाय मिट्टी में दबा दिया गया। जांच में लाइन बिछाने वाले ठेकेदार के साथ ही काम को सही बताने वाले जेई और एसडीओ की लापरवाही भी उजागर हुई है। विभाग ने ठेकेदार की तलाश शुरू कर दी है।

ट्रॉमा में भर्ती करंट लगने से झुलसा रहमत अली।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें