फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वाराणसी जा रहीं इंडिगो की दो उड़ानें लखनऊ डायवर्ट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। वाराणसी हवाई अड्डे पर वीआईपी मूवमेंट व एयर शो के चलते रविवार को दिल्ली व हैदराबाद से वाराणसी जा रहीं इंडिगो की दो उड़ानें लखनऊ डायवर्ट कर दी गईं।
विज्ञापन

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-5025 दिल्ली से सुबह 8:15 बजे रवाना होकर सुबह 9:45 बजे वाराणसी पहुंचती है। रविवार को वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद एयर शो व वीआईपी मूवमेंट के कारण विमान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। यह विमान सुबह 10:15 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा।
दूसरी ओर, हैदराबाद से सुबह 8:20 बजे रवाना होकर 10:20 बजे वाराणसी पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-915 भी वाराणसी में नहीं उतर सकी। वाराणसी एयरपोर्ट के पास पहुंचने के बाद इसे लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया। यह विमान सुबह 10:16 बजे लखनऊ पहुंचा।
विज्ञापन

एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को वाराणसी के नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल थे। इसके चलते यात्री विमानों के संचालन पर प्रभाव पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें