फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अकाउंटेंट समेत दो की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 10 Dec 2023 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसके अलावा आलमबाग में रहने वाले निर्माण निगम के संविदा अकाउंटेंट की भी संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन



मड़ियांव के शिवनगर निवासी नीरज कुमार (21) शुक्रवार शाम घर से निकले थे। कुछ देर बाद घरवालों को सूचना मिली कि नीरज बेहोशी की हालत में घर से एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे पड़े हैं। परिजन वहां पहुंचे और नीरज को उठाकर घर ले गए। कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने लगी तो नीरज को ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई ज्ञानेंद्र ने बताया कि नीरज ने बीते वर्ष इंटर पास किया था। नीरज के दोस्तों का कहना है कि उन्होंने नशे की ओवरडोज ली थी। परिजनों ने पुलिस से जांच की मांग की है।

आलमबाग के विक्रमनगर निवासी सौरभ श्रीवास्तव (32) निर्माण निगम में संविदा अकाउंट थे। उनके भाई हिमांशु ने बताया कि शुक्रवार शाम सौरभ ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने मित्र नायक के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। आलमबाग चौराहे पर वह बाइक से उतरकर घर की तरफ बढ़े ही थे कि चक्कर खाकर गिर पड़े। नायक ने सौरभ को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सौरभ के परिवार में पत्नी शिप्रा व एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें