फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: माइनर कटी, 200 बीघा खेतों में भरा पानी

Sun, 10 Dec 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हरचंदपुर (रायबरेली)। क्षेत्र में शनिवार को अंगूरी माइनर की पटरी कट गई। इससे माइनर का पानी आसपास के खेतों में पानी भर गया। कुछ घंटों में 220 बीघा खेत लबालब हो गए। कुछ खेतों में गेहूं की बोआई की गई है। ऐसे किसानों को नुकसान की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने नहर कटने की सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी लेकिन उसे ठीक नहीं किया गया। अंगूरी माइनर में एक सप्ताह पहले पानी छोड़ा गया। पानी के उफान के चलते अंगूरी और फरीदपुर गांव के पास माइनर की पटरी कट गई। इससे दोनों के गांव के किसानों की करीब 200 बीघा खेतों में एक फीट तक पानी भर गया।
अंगूरी गांव निवासी रामसेवक, रामपाल, राममनोहर और फरीदपुर के अजय, अमरजीत व जगदीश सिंह ने बताया कि ज्यादातर किसानों ने अपने खेत में गेहूं की बोआई कर दी थी। कुछ किसान बोआई की तैयारी में हैं। बोआई वाले खेतों में पानी भरने से बीज सड़ जाएगा। अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि कटान की सूचना मिलते ही माइनर में पानी की आपूर्ति रोक दी गई है। जल्द कटान को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें