फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हाईवे पर दो घंटे जाम, एंबुलेंस भी फंसी रही

Mon, 01 Jan 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर रविवार को एक ट्रक के खराब होने से दो घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। दो किमी. लंबा जाम लगने से सर्दी में भी लोगों के पसीना छूट आया। जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी रही। सूचना देने के बावजूद पुलिस देर से मौके पर पहुंची। ट्रक को हटवाकर आवागमन शुरू कराया गया।
विज्ञापन


बांदा-बहराइच हाईवे पर पोखरा चीनी मील हैदरगढ़ के पहले बना शारदा नहर पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। मौजूदा समय में पुल की मरम्मत हो रही है। इस वजह से हाइवे से भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। भारी वाहनों को बछरावां से महराजगंज होते हुए हैदरगढ़ की ओर डायवर्ट किया गया।
रविवार दोपहर 12 बजे महराजगंज तिराहे पर एक ट्रक अचानक खराब हो गया। इसके चलते लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर महराजगंज तिराहा से लखनऊ की तरफ हसनगंज चौराहा तक करीब दो किमी. लंबा जाम लग गया। इससे जो वाहन जहां था, वहीं पर रुक गया। जाम मेंं फंसे लोगों को पसीना छूट आया और वह बेहाल नजर आए।
विज्ञापन

सूचना के बाद भी पुलिस देर से मौके पर पहुंची। दो बजे पुलिस ने ट्रक बाहर कराकर आवागमन बहाल कराया। कोतवाली प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने बताया कि ट्रक खराब होने की वजह से जाम लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें