फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 5.11 करोड़ रुपये से बनेगा सिंदुरवा रेलवे अंडरपास

Mon, 01 Jan 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर कमरौली क्षेत्र की सिंदुरवा रेलवे क्राॅसिंग बंद होने से लोगों को हो रही परेशानी जल्द दूर होगी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की पहल पर रेलवे ने अंडरपास निर्माण को मंजूरी प्रदान की है। साथ ही पहली जनवरी 2024 से निविदा प्रक्रिया पूर्ण करते हुए मानक के अनुसार अंडरपास निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की कवायद तेज हो गई। इसके बनने से 50 हजार लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन


लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर कमरौली क्षेत्र की सिंदुरवा रेलवे क्राॅसिंग संख्या-137 सी को रेलवे ने दो वर्ष पूर्व बंद कर दिया था। आवागमन के लिए विकल्प के तौर पर कोयलारा रेलवे क्राॅसिंग संख्या 138 से सुविधा दी गई थी। लेकिन वैकल्पिक रेलवे क्राॅसिंग से ग्रामीणों को दिक्कत होती थी।
इस समस्या को ग्रामीणों ने केन्द्रीय मंत्री सांसद अमेठी स्मृति ईरानी के समक्ष रखा। इसके बाद रेलवे ने सिंदुरवा रेलवे क्राॅसिंग पर अंडर पास बनाए जाने का फैसला लिया है। रेलवे क्राॅसिंग गेट संख्या 137 सी पर अंडरपास निर्माण के लिए 5 करोड़ 11 लाख 93 हजार रुपये की निविदा आमंत्रित की गई है। पहली जनवरी 2024 से निविदा प्रक्रिया शुरू होगी। यह 15 दिन में पूरी होगी। स्टेशन अधीक्षक राकेश पांडेय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन




इन्हें मिलेगा लाभ

सिंदुरवा रेलवे क्राॅसिंग के खुलने से उतेलवा फोर लाइन हाईवे से सीधा किसनी को जोड़ती है। जिससे सौना,पूरे दीना पाठक, निरहीगढ़, ब्योरेमऊ, सरैया पीर ज्यादा व सिंदुरवा समेत कई गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। क्रॉसिंग पर अंडर पास के बनने से उक्त गांवों के लगभग 50 हजार लोगों को लखनऊ-वाराणसी हाईवे से सीधे जुड़ने के लिए दो से पांच किलोमीटर लंबी दूरी नही तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें