फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हाईवे पर भिड़े दो गुट, चले लाठी-डंडे, पथराव

Thu, 31 Oct 2024 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। हाईवे पर एक दूसरे के बीच लाठी-डंडे चले। पथराव भी हुआ। हाईवे पर आने-जाने वाले लोग जान बचाकर भागेे। पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। मारपीट में कई को चोटें आईं, लेकिन कोई अस्पताल नहीं पहुंचा। पुलिस ने 24 लोगों को नामजद करते हुए अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। मामले में पूर्व प्रधान समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

भदोखर थाना क्षेत्र के रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे के किनारे दूलागंज के पास कीमती जमीन को लेकर दो गुटों के बीच काफी समय से खींचतान चल रही है। जमीन को लेकर दोपहर में दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने शुरू हो गए। एक-दूसरे पर पथराव किया। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हुुआ तो सनसनी फैल गई। वीडियो में हमलावर फावड़ा लेकर हमला करते दिख रहे है। बताते हैं कि मारपीट में दोनों तरफ से कई लोगों को चोटें आई हैं। कोई इलाज कराने अस्पताल नहीं पहुंचा। घटना के बाद मौके से भाग निकले।

थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि एक पक्ष से पूरे भुआ मजरे सनही निवासी पंकज सिंह की तहरीर पर कामता सिंह, पूर्व प्रधान सूर्यभान सिंह, अनिरुद्ध सिंह, अभय सिंह, भइया राम, संदीप उर्फ लल्ला, संदीप सोनी, दिलीप सोनी, अंकित दर्जी व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

भैदपुर निवासी एवं पूर्व प्रधान सूर्यभान सिंह की तहरीर पर पंकज मौर्या, अकन मौर्या, कृपा मौर्या, धर्मेश मौर्या, कमलेश पासी, कमलेश की पत्नी, छोटे दर्जी, पंकज, नीरज, मनीष, बदलू, माधुरी, चंदन, पंकज सिंह, नीरज सिंह व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है। इसमें पूर्व प्रधान सूर्यभान सिंह, आजम सिंह, रामसुमेर सिंह, निखिल सिंह, राघवेंद्र सिंह को पकड़ लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें