जनेश्वर मिश्र पार्क में शुक्रवार सुबह चार्ज हो रहीं बैटरी चालित दो गोल्फ कोर्ट जलकर राख हो गईं। अधिकारियों का कहना है कि रात में ठेकेदार ने चार्जिंग पर लगाया था।
शुरूआती जांच में सामने आया है कि ओवरचार्जिंग से एक गाड़ी में आग लगी। इससे सटकर दूसरी गोल्फ कार्ट भी चार्ज हो रही थी। उसने भी आग पकड़ ली। दोनों गाड़ियों की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है।
चार्जिंग शेड मुख्य गेट के दाएं तरफ बना हुआ है। यहां एंट्रेंस प्लाजा पर रात के समय भी सुरक्षाकर्मी रहते हैं। समय पर आग की तरफ ध्यान गया होता तो नुकसान को कम किया जा सकता था।
सचिन पवन गंगवार ने बताया कि दोनों गोल्फ कार्ट ठेकेदार अरुण यादव की हैं। एलडीए की खरीदी सभी पांच गोल्फ कार्ट सुरक्षित हैं। सुरक्षा में लगे कर्मचारियों की भी लापरवाही की जांच की जा रही है।