फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में परिजनों ने दर्ज कराया युवती के अपहरण का मामला, खुलासा होने पर उड़े होश

Fri, 28 Aug 2020 05:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
कोतवाली में मौजूद दो युवतियां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अयोध्या में रहने वाली एक  युवती की पहले रिश्तेदारी में आई युवती से मुलाकात हुई फिर फेसबुक पर दोस्ती हुई, धीरे-धीरे दोनों युवतियों में प्यार परवान चढ़ने लगा। प्रेम में दीवानी दोनों युवतियों ने कानपुर के एक मंदिर में विवाह भी कर लिया और दोनों फैजाबाद आ गई। यहां परिजनों द्वारा स्वीकार न करने पर शुक्रवार को दोनों कोतवाली नगर पहुंचीं और एक साथ रहने की बात कहते हुए पुलिस से सहयोग करने की बात कही।
विज्ञापन


समलैंगिक विवाह का यह प्रकरण सामने आने पर पुलिस के माथे पर पसीना आ गया। वहीं, एक दिन पूर्व पुलिस ने फैजाबाद में रहने वाली युवती के परिजनों की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज किया था, इसमें युवती को नाबालिग बताया गया था। शुक्रवार को थाने पहुंचीं दोनों युवतियों ने अपने बालिग होने के साक्ष्य पुलिस को पेश किए। अब पुलिस दोनों को सुरक्षा का आश्वासन देकर उनका मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करने की तैयारी में हैं।

अयोध्या के नगर कोतवाली की रहने वाली युवती के पड़ोसी के घर आने वाली कानपुर की एक लड़की मुलाकात हुई, बाद में दोनों फेसबुक पर दोस्त बन गए। कुछ ही दिनों में यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने आपस में विवाह करने का फैसला कर लिया। बीते बुधवार को फैजाबाद की युवती कानपुर पहुंची और दोनों ने कानपुर के तपस्वी भगवान के मंदिर में विवाह कर लिया।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों ने स्वीकार करने से किया मना

उधर, परिजनों ने दोनों को स्वीकार करने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों शुक्रवार को नगर कोतवाली पहुंची और एक साथ रहने की बात कह पुलिस से सुरक्षा की मांग की। दोनों ने पुलिस के सामने अपने बालिग होने के साक्ष्य भी पेश किए। मामले में नगर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों युवतियां बालिग हैं, अब अदालत में धारा 164 के तहत दोनों युवतियों का बयान दर्ज कराया जाएगा।

बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। उधर, दोनों युवतियां साथ में रहने की जिद पर अड़ी हुई हैं, उनका कहना है कि उन्होंने भगवान के समक्ष सात फरे लिए हैं अब साथ में ही जिंदगी बिताएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें