फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में बाढ़ के पानी से भरे कूले में गिरकर दो लड़कियों की मौत

Wed, 03 Jul 2019 05:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के चरनगहिया गांव में भैंस चराते वक्त दो लड़कियां बाढ़ के पानी से भरे कूले में गिर गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी विनोद सिंह ने बताया कि लड़कियों की मौत पानी से भरे कूले में गिरने से हुई। आसपास के लोग जब तक उन्हें निकालते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

उन्होंने बताया कि गांव के हुसैनी यादव की पुत्री मीना यादव (15 वर्ष) व ममता (14 वर्ष) पुत्री श्यामू यादव की मौत हो गई है।

उपजिलाधिकारी के अनुसार, शवों को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया है। नियमों के अनुसार मिलने वाले मुआवजे की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें