फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्कूल से लौट रहीं दो छात्राओं से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट

Wed, 12 Feb 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
स्कूल से लौट रहीं दो छात्राओं से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट
विज्ञापन
लखनऊ। स्कूल से लौट रहीं दो छात्राओं से छह शोहदों ने छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और धमकाया। जानकीपुरम पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी मुद्दसिर को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


जानकीपुरम विस्तार निवासी शख्स के मुताबिक उनकी 11 वर्षीय बेटी सहेली के साथ स्कूल जाती है। काफी समय से कुछ लड़के दोनों का पीछा कर रहे थे। शनिवार को स्कूल से लौटते समय नहर रोड, मौर्या भट्टा के पास आरोपियों ने छात्रा और उसकी सहेली को रोक लिया। दोनाें के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ करने लगे। विरोध पर उनके साथ मारपीट की और धमकाने लगे।

छात्राओं के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे और आरोपी मुद्दसिर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुद्दसिर, दानिश व सनी के अलावा तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें