फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस पार्टी में लड़कियों ने लड़कियों को छेड़ा, फिर की मारपीट भी

Thu, 10 Dec 2015 02:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के गोमतीनगर के कैनेरिया रेस्ट्रो लाउंज में बुधवार रात दोस्तों के साथ पार्टी मना रही युवतियों में भिड़ंत हो गई। तीखी झड़प के बाद जमकर मारपीट हुई। एक ने दोस्तों की मदद से दूसरी पर हमला बोला और ग्लास फेंककर मारा। लाउंज में भगदड़ मच गई। दोनों पक्ष गोमतीनगर थाने पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर लेकर घायल युवतियों को अस्पताल भेजा।एसओ गोमतीनगर श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि इंदिरानगर के ए-ब्लॉक निवासी साक्षी विशनोई बुधवार देर शाम अपने दोस्तों के साथ आर-स्क्वायर के पांचवें तल पर स्थित कैनेरिया रेस्ट्रो लाउंज में बर्थडे पार्टी मना रही थी।

दूसरी तरफ निशातगंज के पेपर मिल कॉलोनी निवासी व शादी डॉट कॉम की ब्रांच मैनेजर भावना सक्सेना ने कैनेरिया लाउंज में अपने स्टॉफ को दावत दी थी। नाच-गाने के बीच साक्षी और भावना की पार्टी चल रही थी।
विज्ञापन


इस बीच साक्षी के दोस्तों ने भावना की पार्टी में आई महिलाओं पर छींटाकशी शुरू कर दी। छेड़खानी को लेकर साक्षी व भावना में नोकझोंक शुरू हो गई। कहासुनी बढ़ने पर हाथापाई होने लगी।
विज्ञापन

चेहरे पर फेंककर मारा ग्लास

साक्षी ने भावना के चेहरे पर ग्लास से हमला किया। उसके दोस्तों ने भावना की साथी पूनम मिश्रा की पिटाई कर दी। हालात बिगड़ते देख लाउंज के कर्मचारियों ने साक्षी व उसके दोस्तों को बाहर निकाला।

इस बीच भावना ने अपने परिवारीजनों को फोन करके बुलाया। उन्हें साथ लेकर गोमतीनगर थाने पहुंची। पुलिस ने तहरीर लेने के साथ घायल भावना व पूनम मिश्रा को अस्पताल भेजा। इस बीच थाने पहुंची साक्षी ने अपने परिवारीजनों को बुला लिया। दोनों पक्ष रात तक थाने में डटे थे।

आर-स्क्वॉयर के पांचवें तल पर स्थित कैनेरिया रेस्ट्रो लाउंज के प्रबंधक अंशुमान ने पुलिस को जानकारी दी कि भावना व साक्षी की पार्टी चल रही थी। इस बीच साक्षी के दोस्तों ने भावना की पार्टी में आई महिलाओं पर छींटाकशी कर दी।

दोनों पक्षों में झगड़ा होते देख साक्षी व उसके दोस्तों को लाउंज से बाहर ले जाकर इमरजेंसी एग्जिट से नीचे भेज दिया गया था। अंशुमान का कहना है कि दोनों में लाउंज के बाहर मारपीट हुई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें