फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला की हत्या में दो को आजीवन कारावास

Tue, 04 Nov 2025 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट इलाके में मई 2023 में लूट के इरादे से महिला की हत्या करने वाले दो लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के दोषी अर्जुन सोनी और वीरेंद्र कुमार यादव को 27-27 हजार रुपये के जुर्माने से भी दंडित किया है। अर्जुन महिला के मकान में किरायेदार बनकर रहता था।
विज्ञापन

चिनहट थाने में वादी आदर्श कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके मुताबिक आदर्श दो वर्ष की बेटी और पत्नी अनामिका के साथ भरवारा में रहते थे। वारदात के दो दिन पहले उनके घर का इंटरनेट कनेक्शन गड़बड़ हो गया था। इस पर घर में लगी जिओ फाइबर की मशीन को बदलने के लिए अनामिका के पास फोन आया था। इसके बाद अनामिका ने उसी नंबर पर घर की लोकेशन भेज दी।
घटना वाले दिन उनको फोन कर मशीन बदलने के लिए 4500 रुपये की मांग की गई थी। इस पर वादी ने मशीन बदलने से मना कर दिया था। दोपहर में वादी को फोन पर किरायेदार अर्जुन सोनी ने बताया कि उनकी पत्नी की किसी ने चाकू मारकर हत्या कर दी है। पुलिस को छानबीन में पता चला कि अर्जुन ने साथी वीरेंद्र के साथ मिलकर अनामिका की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें