फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते दो उड़ानें निरस्त, तीन लेटलतीफ, 147 स्टेशनों पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के चलते ट्रेनों व विमानों का संचालन सामान्य नहीं हो पा रहा है। रविवार को गो एयर की दो उड़ानें निरस्त रहीं। जबकि तीन फ्लाइटें लेटलतीफी की शिकार हुईं।
विज्ञापन

बंगलूरू से लखनऊ आने वाली गोएयर की फ्लाइट सोमवार को भी रद्द रहेगी। वहीं, पूर्वोत्तर रेलवे के 147 स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6ई5004) 35 मिनट की देरी से रवाना हुई।
वहीं, दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई 1922) 45 मिनट की देरी से अमौसी पहुंची। ऐसे ही चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6ई 6232) डेढ़ घंटे देरी से जा सकी।
विज्ञापन

जबकि लखनऊ से मुंबई जाने वाली गो एयर की फ्लाइट (जी8 1307) निरस्त रही और मुंबई से लखनऊ आने वाली गोएयर की फ्लाइट (जी 8 397) भी निरस्त रही।
इसी क्रम में बंगलूरू से लखनऊ आने वाली गोएयर की फ्लाइट (जी 8 805) रविवार को निरस्त रही और यह फ्लाइट सोमवार को भी रद्द रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें