फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिल्ली से काठमांडो जा रहीं दो उड़ानें लखनऊ डायवर्ट

विज्ञापन
दिल्ली से काठमांडो जा रहीं दो उड़ानें लखनऊ डायवर्ट
विज्ञापन
लखनऊ। दिल्ली से नेपाल की राजधानी काठमांडो जाने वाली दो उड़ानें खराब माैसम के चलते लखनऊ डायवर्ट कर दी गईं। काफी देर तक इंतजार के बाद भी जब काठमांडो में माैसम सामान्य नहीं हुआ तो विमानों को वापस दिल्ली रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक शनिवार रात काठमांडो का मौसम अचानक बिगड़ गया। इसके कारण वहां विमान संचालन में दिक्कतें आईं। दिल्ली से काठमांडो पहुंची एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-223 एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी। बल्कि उसे लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान ने रात 1:19 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। इस दौरान यात्री विमान में ही बैठे रहे। करीब दो घंटे तक काठमांडो में माैसम सामान्य नहीं होने पर विमान को सुबह 3:31 बजे वापस दिल्ली भेज दिया गया। वहीं सुबह दिल्ली से काठमांडो जा रही एयर इंडिया की दूसरी उड़ान एआई-213 भी खराब मौसम के कारण लैंडिंग नहीं कर सकी। इसे भी लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। विमान सुबह 10:04 बजे लखनऊ पहुंचा। काफी देर बाद भी काठमांडो का मौसम सामान्य नहीं होने पर यात्रियों सहित विमान को सुबह 11:19 बजे दिल्ली रवाना कर दिया गया। विमान में सवार यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें