लखनऊ। वाराणसी में मंगलवार दोपहर मौसम खराब हो जाने के कारण इंडिगो के दो विमानों को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतारा गया। काफी देर तक यहां खड़े रहने के बाद इन्हें वाराणसी भेजा गया।
एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि दोपहर को अचानक वाराणसी का मौसम खराब हो जाने से दृश्यता कम हो गई। इस कारण अहमदाबाद से दोपहर 1:10 बजे वाराणसी पहुंचने वाला इंडिगो का विमान (6ई 6805) लैंड नहीं कर सका। एटीसी ने इसे वाराणसी में उतरने की अनुमति नहीं दी और विमान लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया, जो अमौसी एयरपोर्ट पर दोपहर 1:27 बजे उतरा।
इसी तरह नवी मुंबई से दोपहर 2:05 बजे वाराणसी पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 2442) की लैंडिंग नहीं हो सकी। एटीसी ने इसे भी लखनऊ डायवर्ट कर दिया। विमान दोपहर 1:55 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर उतरा। वाराणसी का मौसम सही होने पर दोनों उड़ानों को रवाना किया गया।