फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अंसल कंपनी के खिलाफ ठगी की दो एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में बृहस्पतिवार को अंसल कंपनी के खिलाफ 15.85 लाख रुपये की ठगी की दो एफआईआर धोखाधड़ी की धारा में दर्ज हुईं। कंपनी के मालिक और अधिकारियों ने गुजरात के भरूच निवासी सुनीता सिंह और मड़ियांव के अल्लू नगर डिगुरिया में दिनेश कुमार यादव से प्लॉट और फ्लैट के नाम पर ठगी की गई।
विज्ञापन

सुनीता के मुताबिक वर्ष 2010 में उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी में 28 लाख रुपये में एक प्लॉट बुक कराया था। इसके 14 लाख रुपये एडवांस में जमा किए, लेकिन कंपनी ने उन्हें प्लॉट पर कब्जा नहीं दिया। इसके विरोध पर कंपनी के अधिकारियों ने वर्ष 2021 में दूसरा प्लॉट आवंटित कर दिया। हालांकि, वर्ष 2022 तक कंपनी ने न तो प्लॉट का एग्रीमेंट किया और न ही कब्जा दिया। तीन साल तक टरकाए जाने से परेशान सुनीता ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद केस दर्ज कराया गया।
उधर, दिनेश कुमार यादव ने वर्ष 2015 में फ्लैट के लिए 1.85 लाख रुपये दिए थे। दस वर्षों तक टरकाए जाने के बाद उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें