फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर राउंड की गणना के बाद दो ईवीएम की होगी क्रॉस चेकिंग, जिला निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा

Sat, 11 May 2019 01:27 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ईवीएम
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम कौशल राज शर्मा ने शुक्रवार को लोकसभा की दोनों सीटों पर मतगणना की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई। उन्होंने बताया कि हर विधानसभा कक्ष में हर राउंड की गणना का विवरण तभी घोषित होगा जब गणना में इस्तेमाल हुई दो बूथों की ईवीएम को रैंडम आधार पर क्रॉस चेक किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हर राउंड की गणना के बाद दो ईवीएमकी क्रॉस चेकिंग से किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं होगी। बैठक में  सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ, सहायक निर्वाचन अधिकारियों के साथ मतगणना कार्य से जुड़े अन्य जिम्मेदार मौजूद थे।

लोकसभा की लखनऊ शहर और मोहनलालगंज सीट पर मतगणना 23 मई को रमाबाई रैली स्थल पर सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सबसे पहले विधानसभा वार तीन गणना मेजों की व्यवस्था कर पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके बाद जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए बने अलग-अलग गणना कक्षों में गणना के लिए लगी 14 मेजों पर एक साथ चिह्नित बूथों की ईवीएम से गिनती शुरू होगी।
विज्ञापन


विसंगति मिली तो वीवीपैट की पर्ची ही वैध
बैठक में बताया गया कि आयोग के निर्देश के तहत ईवीएम के मत और वीवीपैट की पर्ची के मिलान में विसंगति पाए जाने पर वीवीपैट की पर्ची को वैध माना जाएगा। निर्वाचन नियमावली के तहत ईवीएम की कंट्रोल यूनिट में दर्ज कुल मत और वीवीपैट की पर्चियों की गणना में अंतर पाए जाने पर वीवीपैट को ही वरीयता मिलेगी।

सोमवार तक दें हर विधानसभा का मतगणना चार्ट
डीएम ने सभी विधानसभा के ईआरओ व सहायक निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मतगणना के लिए अपनी विधानसभा का एक गणना चार्ट तैयार कर सोमवार तक प्रस्तुत करें। किस राउंड में कौन सी टेबल पर कौन से बूथ की ईवीएम की मतगणना होगी तथा मतगणना कितने चरणों में पूरी होगी, इसका साफ उल्लेख करें। उन्होंने बताया कि हर गणना कक्ष के बाहर एक बोर्ड लगवाकर चरणवार प्राप्त मतों के विवरण को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रत्येक चरण को मतगणना के परिणाम को तीन बार रि-चेक करने के बाद ही निर्वाचन आयोग के सॉफ्टवेयर में फीड किया जाएगा।

परिणाम की घोषणा में होगी तीन से चार घंटे देरी
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर लागू पांच बूथों की वीवीपैट स्लिप से होने वाले मिलान के बाद ही विधानसभावार हुई मतों की गणना के आधार पर अंतिम परिणाम की घोषणा होगी। इससे परिणाम की घोषणा में इस बार परंपरागत तौर पर लगने वाले समय से तीन से चार घंटा तक अतिरिक्त समय लगेगा और अंतिम परिणाम देर रात तक घोषित हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें