गाजियाबाद में अवैध रूप से ढही एक इमारत मामले में दो अभियंताओं पर गाज गिरी है। सहायक अभियंता निशान्त कुमार व अवर अभियंता रामेश्वर प्रसाद शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, करीब एक दर्जन कर्मचारियों पर भी अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है।
मामले पर प्रमुख सचिव ने आदेश जारी कर दिया है। 22 जुलाई को गाजियाबाद के मिसलगढ़ी के आकाश नगर में एक पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई थी। जिस पर जांच के बाद बनी रिपोर्ट के आधार पर फैसला लिया गया है।
आपको बता दें कि 22 जुलाई को इमारत ढहने के हादसे के बाद हड़कंप मच गया था क्योंकि इसके पहले भी 10 जुलाई को गाजियाबाद में एक इमारत जमींदोज हो गई थी।