फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसों में दो बुजुर्गों ने दम तोड़ा

Fri, 14 Feb 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
 बाबागंज में सेहरिया के पास सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
विज्ञापन
बौंडी/हुजूरपुर/बाबागंज (बहराइच)। थाना क्षेत्र में रमपुरवा-बौंड़ी मार्ग पर बुधवार की रात तेज रफ्तार ऑटो से सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर लग गई। हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, हुजूरपुर थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैरिया के मजरा बेहडा गांव निवासी जगदीश (68) बुधवार की रात खाना खाकर गांव से बाहर बने अपने दूसरे घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान रमपुरवा-बौंडी मार्ग पार करते समय उनकी तेज रफ्तार ऑटो से टक्कर लग गई। हादसे में जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी सूरज कुमार राणा ने बताया कि ऑटो को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
वहीं, हुजूरपुर थाना क्षेत्र के खरगापुर निवासी रघु प्रसाद सिंह (68) बुधवार को इलाज करवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरैयाटांड़ गए थे। जहां से रात में परिजनों के साथ लौट रहे थे। इस दौरान हुजूरपुर-करनैलगंज मार्ग पर उदय पब्लिक स्कूल के पास तेज रफ्तार बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को परिजनों ने सीएचसी चिरैयाटांड़ पंहुचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि बाइक सवार मिथिलेश निवासी बसंतपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई जारी है।


टक्कर से ई रिक्शा चालक व कार पलटने से युवक घायल
रूपईडीहा थाना क्षेत्र के महराजनगर वरवलिया निवासी गौतम (22) बुधवार को अपने ई रिक्शा से थनईगांव निवासी रिश्तेदार पिंटू के घर आए थे। वहां से लौटते समय बाबागंज-गुलमागांव मार्ग पर उनकी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी चरदा पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
वहीं, सुल्तानपुर निवासी शेर बहादुर बुधवार को किसी कार्य से लखनऊ से रूपईडीहा जा रहे थे। इस दौरान वीरपुर सोरहिया के पास मवेशी बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में उनका टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। एयरबैग खुलने से शेर बहादुर को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें