फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शराब के नशे में दो दोस्तों पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नाका में रविवार रात शराब के नशे में विवाद कर रहे कुछ लोगों ने दो दोस्तों पर चाकू और रॉड से हमला कर दिया। पुलिस ने तीन नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

नाका के तिलकनगर निवासी आयुष गुप्ता के मुताबिक रविवार रात वह दोस्त शुभम राजधर के साथ राजेंद्र नगर की ओर जा रहे थे। सुभाष मार्ग पर उन्होंने देखा कि जुए में हार-जीत को लेकर विजय कुमार, सुशील कुमार, अभिषेक सागर व अन्य अज्ञात शराब के नशे में आपस में झगड़ रहे थे। दोनों पास पहुंचे तो आरोपी उनसे गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इसका विरोध करने पर सुशील ने आयुष पर चाकू से हमला कर दिया। फिर विजय और उसके साथी रॉड और ईंट से दोनों पर हमलावर हो गए। पुलिस को सूचना मिलने पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। दोनों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें