फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: फुटपाथ पर दुकानदारों को रौंदता हुआ ट्रक दुर्गा मंदिर में जा घुसा, दो की मौत आधा दर्जन घायल

Fri, 23 Aug 2024 03:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, जरवल रोड, बहराइच

सार

बहराइच के जरवल रोड पर हुए एक हादसे में एक ट्रक दुकानदारों को रौंदते हुए मंदिर में जा घुसा। हादसे में दो की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मंदिर की दीवार से भिड़ा ट्रक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के जरवल रोड के लखनऊ गोंडा मार्ग तूफानी चौराहे के पास शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रक बिजली के पोल को तोड़ते हुए दुर्गा मंदिर में जा घुसा। हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


घायलों को पुलिस द्वारा बाहर निकलवाया जा रहा है। जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र के तूफानी चौराहा पर बस स्टॉप स्थित है। बस स्टॉप के पास ही दुर्गा मंदिर स्थित है। मंदिर में शुक्रवार दोपहर में दिनचर्या का काम कर रहे थे।

इसी दौरान लखनऊ से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया और फुटपाथ व विद्युत पोलों को तोड़ते हुए मंदिर में जा घुसा। जिसके नीचे दब कर दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में लगी हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष बृज प्रसाद ने बताया कि घायलों और मृतकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें