फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की रफ्तार ने ली दो की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। इलाके में बीते 24 घंटे के भीतर हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई। पहली दुर्घटना में एक बच्ची की मौके पर तो दूसरे में इलाज के दौरान एक युवक की लखनऊ में मौत हो गई। दुर्घटना से नाराज लोगों ने राजमार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाते हुए प्रदर्शन शांत कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पालपुर निवासी तौहीद अपनी पत्नी नाजिया बानो, पुत्री फलक और हनी को बाइक से लेकर ससुराल सराय बग्घा हलियापुर से वापस अपने घर आ रहा था। रास्ते में वह रायबरेली-अयोध्या राजमार्ग पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के डोमडीह नाला पुल पर गन्ना लदे ट्रक की चपेट में आ गया। घटना में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रक तौहीद की नौ वर्षीय पुत्री फलक (9) को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। दुर्घटना में फलक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पालपुर के लोग रोड जाम कर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए रोड जाम बहाल कराया।
दूसरी घटना गुरुवार रात जामों थाना क्षेत्र के जगदीशपुर जायस मार्ग पर गोरियाबाद के पास हुई। इस घटना में मालवाहक वाहन के पलटने से उसमें सवार राजकुमार (35) निवासी पूरे अमृतलाल का पुरवा थाना जगदीशपुर और दूसरा जामो थाने के रामनगर निवासी बब्बू (40) घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान शुक्रवार को राजकुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
अमेठी। अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव बेलखरी निवासी गोविंद पाल (21) गुरुवार शाम साइकिल से घोरहा गांव रिश्तेदारी जा रहा था। रास्ते में बौलहा के समीप अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। एंबुलेंस कर्मी उसे भादर सीएचसी ले गए।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गोविंद की हालत गंभीर देख उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना में संग्रामपुर के धोएं निवासी नीरज पांडेय और रवींद्र श्रीवास्तव निवासी भेटुआ गुरुवार देर शाम गौरीगंज से बाइक से घर जा रहे थे। महादेवन के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें