अमेठी जिले के गौरीगंज थाना के जुडियापुर गांव निवासी रिंकू (28) अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ मुंशीगंज थानांतर्गत टेरी गांव अपनी ससुराल जा रहे थे।
ससुराल पहुंचने से चंद कदम पहले ही टांडा-बांदा हाईवे पर सामने से आ रहे किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौके पर मौत हो गई।
स्थानीय लोग रोड जाम कर पुलिस को फोन करते रहे। एक घंटे के बाद पुलिस पहुंचीं। एसओ रविंद्र सिंह ने खुद लाश को रास्ते से हटाकर जाम हटवाया।