फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Wed, 25 Dec 2024 02:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ।
विज्ञापन
गोंडा में हुआ सड़क हादसा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। इसमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गोरखपुर -अयोध्या फोरलेन हाइवे पर बस्ती की तरफ से एक बाइक से तीन लोग आ रहे थे। लोलपुर ओवरब्रिज के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


दुर्घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया। सूचना पर मौके पर पहुंची सरयू घाट चौकी पुलिस ने गंभीर हालत में तीनों लोगों को एंबुलेंस से अयोध्या के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां दो लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

सरयू घाट पुलिस चौकी इंचार्ज संजीव सिंह ने बताया कि अयोध्या जिले के रूदौली थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव निवासी आयुष वर्मा (18) अपने साथी उसी गांव के लकी वर्मा (17) तथा सराय दौलत थाना रूदौली निवासी श्रीसंत (18) के साथ बाइक से बस्ती की तरफ से अपने घर की तरफ जा रहे थे। जिसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से लकी वर्मा तथा श्रीसंत की मौके पर मौत हो गई है।
विज्ञापन


गंभीर हालत मे मेडिकल कॉलेज में भर्ती आयुष वर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि तीनों बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें