फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने भिड़े कार व ट्रैक्टर-ट्राली, दो की मौत, चार जख्मी

Sat, 24 Jun 2017 05:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीतापुर के रेउसा थाना इलाके के रसूलपुर गांव के समीप शुक्रवार रात को कार और ट्रैक्टर-ट्राली की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप घायल हो गए। सभी लोग ईदी लेकर तम्बौर को जा रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। सदरपुर थाना इलाके के रई बसदहा निवासी समसू जमा पुत्र कमरू जान अपने रिश्तेदारों के संग कार से शुक्रवार रात को तम्बौर थाना इलाके के शेखन मोहल्ला निवासी शकील खान पुत्र कबीर खान के घर ईदी लेकर जा रहे थे, तभी बिसवां मार्ग पर रसूलपुर गांव के समीप उनकी कार रेउसा की ओर से बालू लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्राली की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

यह हादसा इतना भयंकर था कि टक्कर लगने के बाद कार पलथा खाते हुए सड़क किनारे खाईं में जा गिरी।
विज्ञापन

इनकी हुई मौत व ये हुए घायल

हादसे में घायल हुआ एक व्यक्ति - फोटो : amar ujala
इस हादसे में सदरपुर थाना इलाके के रई बसदहां निवासी समसू जमा(45) पुत्र कमरू जान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रई बसदहा निवासी साहेबे आलम(29) पुत्र नसरुल्ला, माजिद(34)पुत्र तजुबुल, जैद उर्फ सब्बू(30) पुत्र कय्यूम, मुर्तजा(45) पुत्र जमाल आदि छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

हादसे को देख ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी खबर की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक शैलेंद्र कुमार ने सभी घायलों की नाजुक हालत देखते हुए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

लखनऊ ले जाते समय रास्ते में घायल मुर्तजा (45) पुत्र जमाल ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें