हादसे के बाद घटनास्थल पर लगी भीड़।
- फोटो : amar ujala
सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र में बहराइच रोड पर हुए हादसे में एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। करसा गांव निवासी फहीम (15) गांव के ही एहसान (16) के साथ बाइक से बर्फ लेने के लिए रेउसा जा रहा था।
बहराइच रोड पर रेउसा मोड़ पर दूसरी तरफ से आ रही बाइक ने एहसान की बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर पास चल रही ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ गई।
ट्रैक्टर ट्राली ने दोनों को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार लोग मौके से भाग निकले।