फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज की वैन ने बाइक में मारी टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत

Tue, 01 May 2018 01:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के पीजीआई के वृंदावन इलाके में रविवार रात तेज रफ्तार वैन की टक्कर से बाइक सवार शैलेंद्र यादव (32) और उसके छोटे भाई आशुतोष (26) की मौत हो गई। दोनों शादी समारोह से लौट रहे थे। समारोह स्थल के पास ही रायबरेली के निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की वैन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस वैन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय ने बताया कि दर्दनाक हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। चिरैय्याबाग निवासी शैलेंद्र और आशुतोष वृंदावन सेक्टर 10 में दोस्त की शादी में शामिल होने गए थे।

रात को आंधी-पानी शुरू हुआ तो दोनों घर लौटने लगे। आशुतोष बाइक चला रहा था, जबकि शैलेंद्र पीछे बैठा था। सेक्टर 10 के मोड़ पर ही तेज रफ्तार वैन ने उनकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे दोनों उछलकर काफी दूर गिरे, जबकि बाइक वैन में फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसा होते ही सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। खून से लथपथ तड़प रहे दोनों भाइयों को आसपास के लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। यहां शैलेंद्र को मृत घोषित करते हुए आशुतोष को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। हालांकि, उसने भी वहां पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। दोनों बेटों की मौत की खबर मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। रोते-पीटते घरवाले ट्रॉमा सेंटर पहुंचे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें