फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: बाइक सवार युवकों को टैंकर ने कुचला, दो की मौत, मृतक लकी की एक सप्ताह पहले हुई थी शादी

Mon, 27 Nov 2023 10:38 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र में हुए हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। मृतक लकी का अभी एक सप्ताह पहले ही विवाह हुआ था।
विज्ञापन
हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली जिले की ऊंचाहार तहसील के गोकना घाट पर गंगा स्नान करके लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को सोमवार को तेज रफ्तार टैंकर ने कुचल दिया।

विज्ञापन


हादसे में दो युवकों लकी और शुभम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तीसरे युवक अनुज पाल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मृतक लकी दोस्तपुर बुढ़वारा की ग्राम प्रधान का बेटा है। दुर्घटना डीह थाना क्षेत्र के दोस्तपुर बुढ़वारा गांव के पास हुई। अभी एक सप्ताह पहले ही लकी की शादी हुई थी।

टैंकर परशदेपुर से अठेहा की तरफ जा रहा था। हादसे के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें