फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर: गांव से नगर की तरफ जा रहे दो की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Tue, 23 Nov 2021 03:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बलरामपुर में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ग्राम भिउरा से शहर की तरफ दही बेचने के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर कोतवाली देहात के अंतर्गत ग्राम भिउरा निवासी पतिराम (65) और साधु (56) मंगलवार सुबह गांव से दही बेचने के लिए बलरामपुर शहर आ रहे थे।

विज्ञापन


यह दोनों काफी गहरे मित्र थे और कई सालों से रेलवे ट्रैक पकड़कर ही दही का डिब्बा लेकर बलरामपुर नगर आते थे। यहीं पर दही बेचकर वापस लौट जाते थे।

मंगलवार सुबह गोरखपुर से दिल्ली जा रही अंत्योदय एक्सप्रेस ने इन दोनों को पुल संख्या 150 पर अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेन से कटकर दोनों लोगों की मौत हो गई।

प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें