हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : amar ujala
रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहराइच राजमार्ग पर पश्चिम गांव के पास शनिवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
शनिवार देर रात लगभग 12:30 बजे लालगंज कस्बे के रहने वाले आशीष मौर्य, आलोक यादव और सोनू यादव वैगनआर कार से लालगंज से बछरावां की ओर जा रहे थे तभी पश्चिम गांव के निकट कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक में घुस गई।
हादसे में आशीष और आलोक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्तपाल में भर्ती करवाया गया है।