फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से चार साल की बच्ची सहित मां की मौत, तीन गंभीर

Mon, 09 Dec 2019 05:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के कड़रू ग्राम पंचायत के पूरे पैदामी गांव में सोमवार दोपहर खाना पकाते हुए गैस सिलेंडर फटने से हादसे में चार साल की बेटी सहित मां की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


गांव निवासी बरसाती की पत्नी अकबरी (40) सोमवार दोपहर खाना बना रही थी। इसी दौरान खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फट गया। जिससे अकबरी की मौके पर ही मौत हो गई। विस्फोट में बरसाती की तीन बेटियां सनम (4) , तबस्सुम (18), तरन्नुम (17) व बेटा सफदर (16) गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं, मौजूद ताज मोहम्मद व एजाज पुत्र शमी अहमद भी बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सनम की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें