श्रावस्ती के तुलसीपुर में तराई में उल्टी दस्त जानलेवा ना हुआ है। विगत चार दिनों में जमुनहा के ददौरा में दो भाईयों की मौत हो चुकी है जबकि छोटा भाई भी पीड़ित है। जिला अस्पताल में बृहस्पविार छह नए मरीजों को भर्ती कराया गया जिनका इलाज चल रहा है।
जमुनहा क्षेत्र के ग्राम ददौरा निवासी सतीश कुमार विश्वकर्मा के तीन पुत्र थे। इसमें से बड़े पुत्र अंकुश (7) को सोमवार उल्टी दस्त की शिकायत हुई जिसकी बहराइच ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं, दूसरे पुत्र अभय (5) को मंगलवार उल्टी दस्त की शिकायत के बाद जिला अस्पताल बहराइच में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां बृहस्पतिवार सुबह अभय की मौत हो गई। वहीं, सबसे छोटे बेटे मंजेश (3) को भी उल्टी दस्त की शिकायत के बाद जिला अस्पताल बहराइच भर्ती कराया गया था। जहां उसकी हालत में सुधार के बाद घर लाया गया है। दो बच्चों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
ये भी पढ़ें - यूपी: अर्जुन पासी के मुद्दे पर राहुल गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, पूछा- अब तक क्यों नहीं हुई कार्रवाई?
ये भी पढ़ें - यूपी: प्रियंका गांधी ने किया यूपी सरकार की सोशल मीडिया पॉलिसी पर हमला, पूछा महिलाओं की आवाज किस श्रेणी में?
संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में नगर के ही मोहल्ला कोट रियासत निवासी ममता सिंह (55), खलवा बाजार निवासी श्यामू (35), रमवापुर निवासी मोहिनी (60), किढिहावन पुरवा निवासी ज्ञानवती (65), रजगढ़वा निवासी मीरा देवी (32) व सिरसिया के टिटिहिरिया निवासी अनीता देवी (20) को उल्टी दस्त की शिकायत के बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, इस बारे में सीएमओ डा. एपी सिंह का कहना है कि प्रभावित गांव में चिकित्सकों की टीम भेज कर जांच कराई जाएगी।