अलग-अलग सड़क हादसे में चाचा और भांजे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं दुर्घटना में दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पहली घटना रायबरेली सलोन मार्ग पर बगहा नहर के पास घटी। सोमवार की रात्रि बगहा गांव निवासी सतीश कुमार के भाई अजीत का तिलक समारोह था। कार्यक्रम में सतीश का भांजा सचिन (17) पुत्र ईश्वरी प्रसाद निवासी बहादुरपुर अतरौली थाना ऊँचाहार भी आया था। तिलक के कार्यक्रम के समापन के बाद सतीश और सचिन जनवासे की तरफ कुर्सी और पलंग हटाने के लिए चले गए।
ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी बोले, तहसीलों की कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार जरूरी, समय सीमा के भीतर हों काम
ये भी पढ़ें - यूपी में मिशन 80 पूरा करने के लिए अगस्त से जुटेंगे मोदी, शाह और नड्डा, हर महीने आएंगे पीएम
सतीश के भाई आनंद कुमार के मुताबिक लगभग एक बजे के करीब भाई सतीश और भांजे सचिन लघुशंका करने नहर की तरफ चला गया। वहीं सलोन की तरफ से आ रही नंदू डीजे ने दोनो को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल दोनो युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां देर रात सचिन को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि सतीश का इलाज चल रहा है।
दूसरी घटना सलोन जगतपुर मार्ग स्थित रेवली गांव के समीप की है। देर रात राघवराय का पुरवा निवासी गंगा प्रसाद (55) पुत्र महावीर और उसका भतीजा सोहन(27) पुत्र सुखलाल बाइक से उतरहिया थाना जगतपुर शादी समारोह में गए हुए थे। देर रात लगभग दो बजे के करीब घर लौटते वक्त अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे दोनों चाचा भतीजे घायल हो गए।
घायलों को सीएचसी ले जाया गया। यहां डाक्टर ने अधेड़ गंगा प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। जबकि सोहन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोहन बाइक चला रहा था जबकि गंगा प्रसाद पीछे बैठा हुआ था। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।
कोतवाली प्रभारी नारायण कुशवाहा ने बताया की घटना में प्राप्त तहरीर के आधार पर डीजे वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरी घटना की तहरीर नहीं मिली है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।