फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: गैर समुदाय की शादी शुदा महिला व पुरुष के बीच हुआ प्रेम, एक ही पेड़ में फंदे से लटके मिले शव

Fri, 06 Sep 2024 05:40 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर में गैर समुदाय की एक महिला व पुरुष के शव पेड़ से एक साथ लटके मिले हैं। दोनों के बीच करीब 12 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र के बिजेहरा गांव में शुक्रवार सुबह एक महिला व पुरुष के शव एक ही पेड़ में फंदे से लटके मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच जारी है। थाना रेउसा क्षेत्र के बिजेहरा गांव निवासी सलीमुन (45) व नकछेद (50) का शव बिजेहरा गांव के बाहर नकछेद के खेत में एक ही पेड़ से फंदे से लटके मिले। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों शादीशुदा थे। महिला विशेष समुदाय की है। वहीं, पुरुष भुर्जी समाज का है।

विज्ञापन


15 वर्ष पूर्व हुई थी पत्नी की मौत
नकछेद की पत्नी की 15 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। इनकी दो बेटियां थीं जिनका विवाह हो चुका है। वहीं, सलीमुन का पति मुश्ताक, दो लड़के व एक लड़की है। लड़की का विवाह हो चुका है।

12 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
ग्रामीणों की माने तो दोनों के बीच 12 साल पहले प्रेम हुआ। प्रेम परवान चढ़ा तो परिजनों को अखरने लगा। तीन दिन पूर्व सलीमुन के पति मुश्ताक का नकछेद से विवाद हुआ था। सूत्रों की मानें तो इसके बाद सलीमुन ने मुश्ताक के विरुद्ध एक तहरीर भी थाने पर दी थी। इसके बाद पुलिस गांव आई थी। पंचायत हो रही थी। इस पर सलीमुन व मुश्ताक गांव से निकल गए। आज दोनों के शव मिले हैं।
विज्ञापन


दामाद को की थी आखिरी कॉल
नकछेद के दामाद रामू निवासी बसंतापुर थाना क्षेत्र रेउसा के मुताबिक नकछेद ने रात 8 बजे करीब उसे फोन किया था। उस समय नकछेद ने बताया था कि मुझे 10-12 लोग घेरे हैं, बचा लो। दमाद रात में आये थे लेकिन लोकेशन नहीं ढूंढ पाए। वापस चले गए। सुबह शव मिले। 
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें