लखनऊ। हजरत मुफ्ती अबुल कासिम मोहम्मद अतीक मियां का दो दिवसीय उर्स 18 और 19 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इदारा-ए-शरइया फिरंगी महल के जनरल सेक्रेटरी मौलाना अफ्फान अतीक ने बताया कि मुफ्ती अबुल इरफान मियां फिरंगी महली की सरपरस्ती में टकसाल स्थित आस्ताना-ए-हमीदिया में उर्स की महफिलें होंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को शाम आठ बजे बाद नमाज मगरिब महफिले मिलादुन्नबी होगी। 19 नवंबर को सुबह 7:30 बजे आस्ताना-ए-हमीदिया में रूहानी महफिल और नमाज-ए-नफिल का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन शाम 5:30 बजे रकाबगंज स्थित दरगाह निजामिया बाग मौलवी अनवार में कुल शरीफ की महफिल होगी। फैजान अतीक फिरंगी महली एडवोकेट ने मुरीदीन और अकीदतमंदों से सभी कार्यक्रमों में समय से शामिल होने की अपील की है।