फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उत्तराखंड महोत्सव से पहले दो दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद 9 से 18 नवंबर तक उत्तराखंड स्थापना दिवस की हीरक जयंती पर उत्तराखंड महोत्सव का आयोजन करेगी। इससे पहले सात को वार ऑफ बैंड्स और आठ को उत्तराखंडी गीतों पर डांडिया की धूम मचेगी। उत्तराखंड महापरिषद के महासचिव भरत सिंह बिष्ट और मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह कनवाल ने बताया कि उत्तराखंड और लखनऊ के कलाकार शामिल होंगे। महापरिषद के सचिव राजेश बिष्ट ने बताया कि लखनऊ में पहली बार हो रहे वार ऑफ बैंड्स में 25 में से छह बैंड्स को प्रस्तुति के लिए चुना गया है। विजेता बैंड को ट्रॉफी के साथ 25 हजार रुपये का इनाम और उत्तराखंड के विशेष टूर मिलेगा। महोत्सव के दौरान बैंड का एक गीत स्टूडियो में बनाया जाएगा। गोमती तट पर लजीज व्यंजन, कपड़े, बाल मिठाई, दालें, गड़ेरी, मूली, ड्राई फ्रूट्स और ज्वैलरी के स्टॉल सजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें