फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र लगाकर बीमा की रकम हड़पने वाले दंपती गिरफ्तार

Thu, 06 Nov 2025 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रविशंकर और केश कुमारी।
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज के शाहनजफ रोड स्थित अवीवा इंडिया कंपनी से फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र लगाकर बीमा के 25 लाख रुपये हड़पने वाले जानकीपुरम निवासी रवि शंकर व उनकी पत्नी केश कुमारी को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि अवीवा इंडिया कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑपरेशंस संदीप के मुताबिक रविशंकर ने पांच दिसंबर 2012 में कंपनी से पॉलिसी ली थी। इसकी बीमा राशि 25 लाख रुपये थी। 21 अप्रैल 2023 को उनकी पत्नी केश कुमारी दफ्तर पहुंची और दावा किया कि उनके पति की नौ अप्रैल 2023 में मृत्यु हो गई है। साक्ष्य के तौर पर उन्होंने पति का मृत्यु प्रमाणपत्र भी लगाया।
इस पर कंपनी ने बीमा के 25 लाख रुपये केश कुमार के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। कुछ दिनों के बाद जांच के दौरान पता चला कि रवि शंकर जीवित है। इस बात की पुष्टि उन्हें बंधन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों से हुई। आरोपी ने उस कंपनी में भी नई पॉलिसी के लिए आवेदन किया था। मंगलवार को हजरतगंज पुलिस ने दंपती को पूछताछ के लिए बुलाया। इस दौरान दोनों ने फर्जीवाड़ा करने की बात कबूली।

रविशंकर और केश कुमारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें