फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो शातिर चोर गिरफ्तार, 4.50 लाख रुपये व जेवर बरामद

Mon, 15 Jun 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विभूतिखंड इलाके में तीन घरों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 4.50 लाख रुपये और जेवर बरामद हुए हैं। उनके एक साथी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय ने बताया कि पुलिस ने 12 जून को संभल निवासी सत्तार खान को गिरफ्तार किया था। उसने पूछताछ में अपने साथियों संभल के बनियाठेर के अकरौली निवासी कामिल और बैरीखेड़ा निवासी हीरालाल के बारे में बताया था। रविवार को पुलिस ने मैक्स अस्पताल के पास से कामिल और हीरालाल को पकड़ा। आरोपियों ने बताया कि वे वारदात के बाद संभल भाग गए थे। वे अपने खर्च और शौक पूरे करने के लिए चोरी करते थे और सामान कम कीमत पर बेचते थे। आरोपी कामिल के खिलाफ गाजियाबाद में चोरी के नौ मामले दर्ज हैं। दोनों दोबारा वारदात करने के इरादे से लखनऊ आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें